इंदौर
मध्य प्रदेश गृह ज्योति योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली मुहैया कराई जा रही है. इस योजना के तहत मालवा-निमाड़ क्षेत्र में एक माह के दौरान पात्र 32 लाख उपभोक्ताओं को 143 करोड़ 50 लाख रूपए की सब्सिडी दी गई है.
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि गृह ज्योति योजना में सभी 15 जिलों के पात्र उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर प्रथम 100 यूनिट बिजली मात्र 100 रूपए में उपलब्ध कराई जा रही है. पिछले एक माह के दौरान कंपनी क्षेत्र में करीब 32 लाख उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया गया, इन्हें शासन के अनुसार 143 करोड़ 50 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है. प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को 554 रूपए तक की सब्सिडी दी गई है.
मध्यप्रदेश शासन की अटल गृह ज्योति योजना के अनुसार वे घरेलू उपभोक्ता इसके लिए पात्र है, जिनकी औसत मासिक खपत 150 यूनिट या इससे कम होती है. दैनिक औसत खपत पांच यूनिट या कम होने पर ही उस माह विशेष में पात्रता तय होती है, इसी के अनुसार सब्सिडी मिलती है. प्रथम 100 यूनिट तक बिजली सौ रूपए में मिलती है. इसके बाद 50 यूनिट की बिजली सामान्य दर से प्रदाय की जाती है. 30 दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत होने पर माह विशेष में गृह ज्योति योजना की पात्रता समाप्त हो जाती है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू