October 21, 2026

कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस की रेड, 5.60 करोड़ रुपये नकद बरामद

बेंगलुरु
 कर्नाटक के बल्लारी में लोकसभा चुनाव से पहले एक दुकानदान के घर से करोड़ा का खजाना मिला है। दरअसल एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रुसेपेट थाना क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान के मालिक के घर पर रविवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये नकद, तीन किलो सोना, 100 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण और 68 चांदी के बिस्किट जब्त किए। इसकी कुल कीमत 7.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसरा आरोपी नरेश आभूषणों की दुकान चलाता है। उसके घर से पुलिस ने भारी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी नरेश को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को शक है कि इस मामले में हवाला लिंक है। फिलहाल पुलिस एधारा 98 के तहत मामला दर्ज कर लियाह है। दुकानदार को पूछताछ के लिएआयकर विभाग के पास भेजा जाएगा।

लोकसभा चुनाव के चलते बढ़ी सख्तीबता दें कि दो दिन पहले कर्नाटक के मैसुरु ग्रामीण जिले के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से आबकारी विभाग ने 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की थी। आयकर विभाग और स्थैतिक निगरानी दल(एसएसटी) ने 3.53 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की थी । निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी थी। वहीं कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र में जांच के दौरान 35 लाख रुपये और उडुपी-चिकमंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

You may have missed