बैतूल
बैतूल संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी का मंगलवार को ह्दयाघात से निधन हो गया। बैतूल से 14 किमी दूर ग्राम सोहागपुर निवासी अशोक भलावी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस कारण अब वहां का चुनाव स्थगित होगा। कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भेजी जा रही है जिस पर आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है यहां 26 तारीख को मतदान होना है नाम वापसी की प्रक्रिया भी यहां पूरी हो चुकी है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया