ओडिशा
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक महिला का शव छात्रावास के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सरोजनी सुंदर के रूप में हुई है। वह पुरी जिले के जगदलपुर गांव की निवासी है और पेशे से एक मुक्केबाज और खो-खो खेल की खिलाड़ी थी।
सरोजनी की मां ने बताया कि आजीविका के लिए उनकी बेटी भुवनेश्वर के एक छात्रावास में काम कर रही थी और किराये के मकान में रहती थी। बड़ागदा पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक तृप्ति रंजन नायक ने कहा, ''हमें शाम पांच बजे छात्रावास के मालिक का फोन आया था, जिसके बाद हम उसके कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
फिर हमने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव फंदे से लटका पाया गया।'' उन्होंने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कथित तौर पर उसके आत्महत्या करने की वजह का खुलासा होगा।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”