रायपुर
जिलाधीश गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार सुबह देवेन्द्र नगर के नारायणा नाले में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस नाले को पक्का बनाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
निगम के जोन क्रमांक 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावण्या ने बताया कि क्षेत्र के रेलवे पटरी के बगल में कच्चा नाला बहता है जो कि आगे उरकुरा नाले में मिल जाता है। इस नाले को नारायणा अस्पताल के पीछे होने के कारण नारायणा नाला कह दिया जाता है। आज इसी नाले का निगमायुक्त मिश्रा ने निरीक्षण कर विशेष निर्देश भी दिए। साथ ही कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा। नाले के कच्चे होने के कारण सफाई कार्य में बाधा होने के कारण उन्होंने नाले को पक्का बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय