राजनांदगांव
लोकसभा चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता के बीच कांग्रेस द्वारा नारी न्याय योजना के लिए आवेदन फार्म भरवाने के मामले में चुनाव आयोग ने राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। आचार संहिता लागू होने के दौरान फार्म भरवाने को अवैध बताते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर आयोग ने छाबड़ा से जवाब मांगा है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष एक लाख रुपए दिए जाने का वादा किया गया है। आचार संहिता के लागू होने के बीच कांग्रेस के इस पहल पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। इसी आधार पर छाबड़ा को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब देने के बाद आयोग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय