उज्जैन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में विक्रमोत्सव 2024 अंतर्गत 'शिवज्योति अर्पणम' कार्यक्रम तहत क्षिप्रा के विभिन्न तट पांच लाख 51 हजार दीपों से रोशन हुए।
क्षिप्रा का रामघाट, नरसिंह घाट, दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट पर कल देर रात भगवान शिव को दीप अर्पित कर हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां भी उकेरी गई, जिसके जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। विक्रमोत्सव समापन समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उज्जैन नगरवासियों का भी जनसैलाब उमड़ा और इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा। इस दौरान गायक जुबिन नौटियाल का स्वागत उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक