रायपुर
निगम मुख्यालय व महंत कालेज के सामने पार्किंग में खड़ी दोपहिया की डिक्की से मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नौ मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इस चोर को निगम अमले ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। डिक्की खोलने के लिए 7 मास्टर चाबी भी इसके पास से बरामद किया गया।
जप्त 9 मोबाइल की कीमत 75 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी उज्जवल गु्प्ता (23 वर्ष) भगत सिंह चौक टिकरापारा स्थाई पता झंडा चौराहा छोटी बाजार उमर बैस स्कूल के सामने बांदा थाना कोतवाली बांदा जिला यूपी का बताया गया है। उसके जेब से दो मोबाइल भी बरामद हुआ जब कड़ाई से पुलिस ने पूछा तो वह भी चोरी का होना पाया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय