रायपुर.
छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इसके वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री तक जा पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बीते दिनों बुधवार को एक दो जिलों में ही बारिश हुई है। इसके बाद मौसम शुष्क रहा है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। प्रदेश में लगातार नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। आज गुरुवार को प्रदेश के रायपुर बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं कल यानि शुक्रवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलने की संभावना है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय