कोरबा
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 11 अभ्यर्थियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।
जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से सुश्री सरोज पाण्डेय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती ज्योत्सना महंत, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री श्याम सिंह मरकाम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री कमलदेव, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से श्रीमती रेखा तिवारी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री दिलीप कुमार मिरी, बहुजन समाज पार्टी से दुजराम बौद्ध, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर से प्रियंका पटेल, कमाल खान निर्दलीय, रमेश दास महंत निर्दलीय व राजेश पाण्डेय निर्दलीय ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया। साथ ही गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी श्री श्याम सिंह मरकाम ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय