बालोद.
बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव में एक किसान का शव उसी के खेत में मिला है। उसके शरीर पर काफी जख्म भी मिले हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। चेहरा पहचानने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त फगवा रामके रूप में की है। थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।
पांडेय ने बताया कि खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े सभी मामलों को खंगाल जा रहा है। व्यक्ति की किसी से दुश्मनी थी या नहीं और हत्या किसने की और क्या वजह हो सकती है, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एकदम सीधा-साधा था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हर एंगल से जांच शुरू कर दिया है और उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय