थैलेसीमिया बीमारी से स्वस्थ हुए बालक विनायक परमार ने भी लगाए पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और कदंब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ शुजालपुर के 8 वर्षीय बालक विनायक परमार ने पौधा लगाया। विनायक, थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित थे।
मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध करा कर उनका इलाज बेंगलुरु के मजूमदार शॉ अस्पताल में कराया गया, अब वे स्वस्थ हैं। बालक विनायक और उनके परिजन संतोष परमार, श्रीमती कोमल परमार, चुनचुन और महेंद्र ने मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना और पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ सर्वअशोक चौहान, दीपक चौहान, प्रहलाद चौहान, शिव चौहान, सुवैष्णवी, पूजा, पूनम आदि ने भी पौधे रोपे। विनय शर्मा और कुमारी प्रतीति ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही