बेमेतरा.
बेमेतरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में यह हादसा हुआ है। मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात शनिवार करीब 11.30 बजे बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। ये युवक एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सिटी कोतवाली बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार मृतकों का नाम कोमल साहू पिता भारत साहू उम्र 26, मुकेश पिता भारत साहू उम्र 24 व रवि पिता नरोत्तम यादव उम्र 24 सभी निवासी ग्राम अजुर्नी है। ये तीनों अपने एक रिश्तेदार के यहां विवाह कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस अपने घर अजुर्नी आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चोरभट्टी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने तीनों युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में आने के बाद इनकी मौत हो गई। इन तीनों युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। रात के समय ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आज रविवार को तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय