भोपाल
प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत जितने आवासों का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उन परियोजनाओं को पूरा करने केन्द्र सरकार ने 4 करोड़ 13 लाख 40 हजार रुपए आवंटित किए है। इस राशि को अगले बीस दिनों में खर्च करने के निर्देश दिए गए है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत बीएलसी घटक की जिन परियोजनाओं में 19 नवंबर तक कम्पलीट स्तर की जियो टेगिंग रिपोर्ट के अनुसार स्वीकृत आवासों के विरुद्ध 90 प्रतिशत या इससे अधिक आवास पूर्ण हो चुके है उन पािरयोजनाओं में तीसरी किश्त की राशि पात्र हितग्राहियो को देने के लिए चार करोड़ तेरह लाख, चालीस हजार रुपए की राशि निकायों को ट्रांसफर कर दी गई है। सभी निकायों को यह राशि हितग्राहियों के खातों में वितरित करने की अनुमति दी गई है। यह राशि अगले बीस दिन में खर्च करने के निर्देश दिए गए है। इस परियोजना में सभी इकाइयों को पूर्ण कर कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र भी संचालनालय को देना होगा। सभी नगरीय निकाय के आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए है।पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से हाउसिंग फार आॅल योजना के अंतर्गत इस राशि का खर्च किया जाना है।
मकरोनिया बुजुर्ग, सतना, मंझौली में सर्वाधिक राशि
पीएम आवास को पूरा करने के लिए मकरोनिया बुजुर्ग में 55 हितग्राहियों के लिए 27 लाख 25 हजार रुपए और सतना और मंझौली में 49-49 हितग्राहियों के लिए 24 लाख 50 हजार रुपए प्रत्येक निकाय के लिए मंजूर किए गए है। रुनजी गौतमपुरा में 42 हितग्राहियों के लिए 21 लाख और बारासिवनी के लिए 37 हितग्राहियों के लिए 18 लाख 25 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू