धार
धामनोद मार्ग पर बगड़ी फाटे पर बंद पड़े श्री भोज सहकारी शीत गृह में सोमवार सुबह 7:30 बजे के दरमियान अचानक आग लग गई । आग की लपटें शीत गृृह से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं । बंद पड़े इस कोल्ड स्टोरेज में आग की घटना से कोल्ड स्टोरेेज अंदर से पूरा जल गया। आग के बाद चारों तरफ आग की लपटें एव धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था ।
धुएं को देखकर बड़ी संख्या में लोग भी यहां पहुंच गए हैं ।धूधू करके अंदर से पूरा कोल्ड स्टोरेज जल रहा था। करीब ढाई घंटे बाद मांडू से दमकल मौके पर पहुंची।
हलचल शुरू, चिखल्दा में आए दो पोंटून
कोल्ड स्टोरेज काफी बड़ा होने के साथ-साथ आग लगने के बाद एक दमकल से आग पर काबू पाया जाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में और दमकल बुलाए जाने को लेकर प्रशासन को खबर दी गई है।
इधर करीब 3 घंटे से अधिक समय आग लगने को हो चुके हैं। अंदर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैंं। साथ ही आग लगने के कारण दीवारों का प्लास्टर बार-बार टूट कर गिर रहा है । ऐसे में कभी भी कोल्ड स्टोरेेज की दीवारें गिर सकती है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन