भोपाल
लोकसभा चुनावों के लिये अब कुछ ही समय शेष रह गया है । इसमें हर मतदाता करे मतदान इस बात के लिये जागरूक करने स्वीप आईकॉन सारिका घारू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन मे विभिन्न कार्यक्रम कर रही है । इसमें समय –समय पर दिये जा रहे निर्देशों के अनुसार मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है ।
सारिका ने बताया कि मतदान की दिनांक को गर्मी की संभावना को देखते हुये निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर टेंट, मेडिकल किट और पानी जैसी जरूरी व्यवस्थायें की हैं । वहां गर्भवती महिलाओं , बुजुर्गों , दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखने वालेंटियर भी होंगे ।
मौसम बाधा न बने इस बात के लिये मतदाताओं को प्रेरित करते हुये सारिका ने कहा कि कर लीजिये तैयारी पांच साल के लिये आपके प्रतिनिधि के चुनाव की । करना है सौ प्रतिशत मतदान और लोकतंत्र को बनाना है महान ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू