बीजापुर.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहला चरण चुनाव होना है। इसके लिए मतदान दलों को अति नक्सल संवेदनशील केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। बस्तर एकमात्र सीट होगी जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव से तीन दिन पहले नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। नारायणपुर और बीजापुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया गया है। बस्तर लोकसभा सीट के 1 हजार 957 मतदान केंद् बनाए गए हैं। इसमें से अतिसंवेदनशील 150 मतदान केंद्रों हैं। इसके लिए मतदान दलों को तीन दिन पहले हेलीकाप्टर से रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को 75 दल हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया है। वहीं बुधवार को 75 दल भेजे जाएंगे। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि हम मतदान टीमों को सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन क्षेत्रों में भेजते हैं, जो खतरे वाले क्षेत्र हैं। इसमें केंद्रीय सशस्त्र बल, राज्य सशस्त्र बल और डीआरजी सभी शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्र प्रभुत्व खोज करेंगे। एक सुरक्षित वातावरण में आम लोग अपना वोट डाल सकेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय