सतना
जिले के कोटर थाना अंतर्गत ग्राम महदेवा पोस्ट देवरा निवासी जान्हवीनंदन पांडेय पिता स्व. श्री दयानंद पांडेय जी के घर में विगत शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को चोरो ने पांडेय परिवार के घर में रखा गेंहू अज्ञात चोरों ने 9 नग बोरी गेंहू 5 क्विंटल चुरा ले गए किसी को भनक तक नहीं हुई। जब सुबह पांडेय परिवार नींद से जागा तो हैरान रह गया उनके घर में लगी गेंहू की लाट से 9 बोरी गेंहू गायब था।
आस पड़ोस में गहन पूंछ तांछ करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तब कोटर थाना में लिखित आवेदन पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।कोटर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर जल्द से जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरु कर दिया है ,साथ ही कोटर थाना प्रभारी श्री रवीन्द्र द्विवेदी जी ने बताया कि हम आप लोगो की सेवा के लिए ही हैं, जल्द से जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगें और आपकी मदत करेगें।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया