सीहोर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की धर्मपत्नी अंजलि तेंदुलकर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ अचानक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले पहुंचीं. जामुन झील और सेवनिया कुटीर के आदिवासी ग्रामीणों ने अपने अंदाज में ढोल नगाड़े बजाकर मुंबई से आए मेहमानों का स्वागत किया.
अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर मुंबई से अपनी टीम के साथ सीहोर जिले में संचालित सेवा कुटीर आई थीं. उनका यह दौरा बेहद गोपनीय था. पुलिस-प्रशासन तक को इसकी भनक नहीं थी.
अंजलि और सारा का आदिवासी ग्रामीणों ने अपने अनूठे अंदाज में दोनों का भव्य स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों के बीच आदिवासियों ने तीर कमान सारा के हाथों में दिए.
इसके बाद कुटीर में पढ़ने वाले बच्चों से सारा और अंजलि ने बातचीत की और व्यवस्थाओं को देखा.
दरअसल, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने सीहोर जिले में नयापुरा, खापा, बेलपाटी, जामुनझील और सेवनिया कुटीरों को गोद लिया है. इसमें 3 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों की पढ़ाई, भोजन, सहित सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं. इससे पहले नवंबर 2021 में सचिन तेंदुलकर यहां पर पहुंचे थे. अब उनकी धर्मपत्नी और बेटी पहुंचीं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू