अमेठी
अमेठी दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने रामनवमी के पर्व पर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिर में पूजा अर्चना की. साथ ही जनपदवासियों को रामनवमी पर शुभकामनाएं दीं. स्मृति ईरानी के कहा कि सभी के लिए गर्व का दिन है. क्योंकि 500 साल बाद ऐसा दिन आया है. जब रामलला अपने भव्य मंदिर में स्थापित हुए हैं और खुद सूर्य देव की किरणों ने रामलला के ललाट पर तिलक किया है.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गौरीगंज स्थित प्रसिद्ध रामजानकी मंदिर पहुंचीं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. रामजानकी मंदिर में स्मृति ईरानी ने की पूजा-अर्चना शंख बजाकर किया भगवान राम का आह्वान, कहा- विश्व ने देखा सूर्यदेव ने रामलला का तिलक किया आज नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में सांसद स्मृति ईरानी ने गौरीगंज के राम जानकी मंदिर पहुंचकर माथा ठेका और शंख बजा बजाकर भगवान राम का आह्वान किया.
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सभी सहोगियों को रामभक्तों की तरफ से वंदन करती हूं. अमेठी की हर नागरिक की ओर से सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामना प्रेषित करती हूं.
रामनवमी के पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं
500 वर्ष लंबे अंतराल के बाद विश्वभर में रामभक्त यह अनुभव कर पाए कि किस प्रकार से श्रीरामलला के ललाट पर सूर्य देव ने खुद तिलक किया. विश्वभर में रामजी के नाम से एक गूज उठी थी. सभी रामभक्तों के लिए गौरव का दिन है.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल