बेमेतरा.
बेमेतरा में आशिफा परवीन हत्याकांड में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने पति शहजादा शेखानी पिता आरिफ शेखानी उम्र 26, निवासी वार्ड 18 बाजार पारा बेमेतरा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 13 अप्रैल की रात दो बजे आरोपी पति शहजादा ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशिफा की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों को सामान्य मौत बताकर 13 अप्रैल को ही बेमेतरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस बीच मायके पक्ष ने मौत को लेकर सवाल खड़े किए कि आशिफा की हत्या उसके पति ने किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार 15 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। तब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय