कबीरधाम.
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को आरोपियों ने पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला सोमवार रात करीब आठ बजे नक्सल प्रभावित थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ का है।
मृतक युवक धरम सिंह धुव्रे पिता बारेलाल धुर्वे उम्र 37, निवासी ग्राम राली थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम का शव मंगलवार को ग्राम दमगढ़ के दैहान में मिला था। आज बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें एक महिला शामिल है। थाना प्रभारी वीएन चुरेन्द्र ने बताया कि एक महिला रात करीब आठ बजे ग्राम दमगढ में शादी कार्यक्रम में जा रही थी। इसी दौरान दमगढ जंगल बरगद पेड़ के पास रास्ते में मृतक धरमसिंह ध्रुर्वे द्वारा छेड़छाड़ की। इसी बात को लेकर आवेश में सभी लोगों ने मृतक युवक को पेड़ में बांधकर लाठी-डंडा समेत पत्थर से पीटा। वहीं मृतक के परिजनों से मृतक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 302, 384 के तहत मामला दर्ज किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय