अलाप्पुझा (केरल)
केरल के अलाप्पुझा जिले में दो स्थानों पर बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 के एक क्षेत्र और चेरुथाना ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के एक अन्य क्षेत्र में पाली गई बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
नमूनों में H5N1 की हुई पुष्टि
बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाने वाले बत्तखों के नमूनों को परीक्षण के लिए भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे जाने के बाद बीमारी की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि हुई है। ऐसे में भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां पक्षी मिले हैं वहां से एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया है।
रैपिड एक्शन फोर्स का होगा गठन
अधिकारी ने कहा, एक रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग द्वारा संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी। जिला प्रशासन ने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”