October 20, 2026

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने भरा नामांकन, सीएम साय बोले-कांग्रेस के बहकावे में न आएं

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। कचहरी चौक सी मार्ट परिसर में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस लोगों को बहकाने का काम कर रही है।

महिलाओं को एक लाख रुपये की स्कीम में फंसाया रहा है। वहीं, अलग-अलग दल के 314 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार 400 का पार नारा पूरा करना है। छत्तीसगढ़ की सभी सीटो में भाजपा के प्रत्याशी की जीतने का दावा किया। ताकि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनना है। सीएम साय ने कहा मोदी की गारंटी को 100 दिन के भीतर भाजपा सरकार ने पूरा किया है। किसानों को 31 सौ रुपये में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना का प्रति माह एक हजार रुपये, पीएससी घोटाले की जांच को पूरा करने का काम कर रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करने में सरकार प्रतिबद्ध है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि विधानसभा में छत्तीसगढ़ में 54 सीट जीत कर सरकार बनाई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आठ विधानसभा में करारी हार हुई है, जिसका बदला लोकसभा चुनाव में लेना है।

You may have missed