पीलीभीत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक शादी समारोह के दौरान टेंट पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कोतवाली बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि क्षेत्र के भसूड़ा गांव निवासी छेदालाल की पुत्री काजल की शादी के लिए बरेली से बारात आई थी और विवाह समारोह के दौरान जब शनिवार की देर रात लोग खाना खा रहे थे, तभी एक मकान की कच्ची दीवार टेंट पर गिर गई। इस हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो।
ग्रामीणों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गांव के निवासी महावीर (25), बरेली के भुता निवासी चंद्रवीर (30) की मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया