October 29, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, बरगद और करंज के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बरगद और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री सुउषा ठाकुर शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत चौहान और राजेंद्र पाठक ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। बालक रेहल मालवीय ने भी अपने जन्मदिवस पर पौधा रोपा। बघेली फिल्मों में सक्रिय अविनाश तिवारी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

 

You may have missed