रायपुर
महापौर एजाज ढेबर इन दिनों प्रगति यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहे है और इसी कार्यक्रम में बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर में बारिश लगातार हो रही है. लेकिन इतनी बारिश में भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में जनसमूह साथ खड़ा है. मंच के दोनों तरफ भी लोग छाता लेकर साथ खड़े हैं, इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सता है कि रायपुर दक्षिण की जनता कह रही है कि जितनी बूँदें बारिश की गिर रही हैं उतने वोटों से रायपुर दक्षिण में भी इस बार कांग्रेस का विधायक बनेगा। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय