कांकेर.
16 अप्रैल को कांकेर में हुई देश की सबसे बड़ी मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त पूरी हो गई है। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए सभी 29 नक्सलियों की पहचान और इनाम की राशि की जानकारी सार्वजनिक की है। मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 78 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
वहीं नक्सलियों से जब्त एके- 47 और इंसास जैसे हथियारों पर पुलिस ने 7 लाख 55 हजार का इनाम रखा था। दरअसल कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 29 से ज्यादा नक्सली मारे गये थे। पुलिस फोर्स और नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव को ढेर किया गया था। शंकर राव पर 25 लाख का इनाम था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय