रायपुर
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों को बुलाने का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ बुलाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश मैं 28 अप्रैल को खरगे और 29 अप्रैल को राहुल गांधी की चुनावी सभा हो सकती है। कांग्रेस के मुताबिक खरगे सरगुजा व रायगढ़ और राहुल गांधी बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। दोनों वरिष्ठ नेताओं का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। कल उन्होंने जांजगीर के सक्ती में जनसभा को संबोधित किया। वहीं आज सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा पक्ष में माहौल बनाएंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय