भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा के रेलवे स्टेशन माधवगंज पर इंदौरी पान भंडार की दुकान पहुँचे। दुकान के समीप लुंहागी मोहल्ला निवासी श्रीमती दुर्गाबाई वंशकार छाता मरम्मत का कार्य कर रही थी। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें देखते ही उनके पास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दुर्गाबाई से उनका हाल-चाल पूछा। श्रीमती दुर्गावाई वंशकार ने अपनी जीविका उपार्जन की पीड़ा मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रीमती दुर्गाबाई वंशकार को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि तत्काल देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पचास हजार रूपये का चेक श्रीमती दुर्गाबाई पत्नि मुकेश वंशकार को सौंपा। दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाड़ली बहना के 1000 रूपये मिल रहे हैं। पहले 600 रूपये पेंशन मिलती थी अब 1000 रूपये मिल रहे हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान