माँ भगवती,श्री हनुमान जी की संगीतमयी महाआरती के साथ सजा श्री खाटू श्याम जी का दिव्य दरबार के साथ विराट हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही……
भोपाल के भजन गायको ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति………….
भोपाल
एड. दीपेश श्रीवास्तव ने बताया कि श्री हनुमंत चरण सेवा समिति एवं आकाश यादव मित्र मंडल के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर दिनाँक 24/04/2024 को श्री दुर्गा मंदिर शाहजहांनाबाद पर आयोजित "एक महोत्सव श्री हनुमान संग श्री श्याम के नाम"का आयोजन सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर में माँ भगवती,हनुमान जी के साथ श्री राम भगवान की महाआरती करी गई।साथ ही शाहजहानाबाद मन्दिर प्रांगण में श्री खाटू श्याम बाबा का दिव्य दरबार सजाया गया जिसमे भोपाल भजन गायिका वैष्णवी राय,अनिमेष शाक्य,भट्ट ने अपने प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी।आयोजन में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजन में पधारे अथितियों का समिति अध्यक्ष आकाश यादव ने शाल श्रीफल से स्वागत करा।
महाआरती में समिति अध्यक्ष एड. आकाश यादव,मरघटिया महावीर मन्दिर के महंत श्री कन्हैया दास महाराज,महंत राधा मोहन जी,महंत लोकनाथ जी,लोक सभा प्रत्याशि अरुण श्रीवास्तव,सुनील शर्मा,हिन्दू उत्सव समिति महामन्त्री सुबोध जैन, उपाध्यक्ष संजय सिसोदिया,जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,सुधीर दुबे,रविन्द्र स्थापक,सुजीत यादव,एड. दीपेश श्रीवास्तव,शुभम मुद्गल,राकेश सोनी,त्रिलोक यादव,शैलेश ठाकुर, नितेश यादव, गिरवर नागर, सचिन रायकवार, सचिन चंडालिया सहित सेंकडो श्रद्धालु उपस्थित थे।समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।वहीं इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में लगभग 7000 हजार भक्तों ने प्रसादी भक्ति भाव से ग्रहण करा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू