रायपुर
राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगा है. वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल के धक्का-मुक्की के आरोपों को सिरे से नकार दिया है.
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के हाई प्रोफाइल राजनांदगांव सीट पर भी मतदान हो रहा है. क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेडेसरा में भूपेश बघेल पर मारपीट कराने का आरोप लगाया है.
महिलाओं ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो बूथ में आकर मारपीट करवा दिया तो जीतने के बाद क्या करेगा. जब भी गांव में आता है, मारपीट करवाता है. इसके साथ ही टेडेसरा के सरपंच और उपसरपंच के बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
इधर भूपेश बघेल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बेवजह का आरोप लगा रही है. कांग्रेस का चरित्र सबको पता है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय