रतलाम
सोशल मीडिया पर इस्लाम के खिलाफ विवादित पोस्ट को लेकर मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार रात जमकर बवाल हुआ। मुस्लिम समुदाय के आक्रोशित लोग पुलिस हाट की चौकी पर जमा हो गए। विवादित पोस्ट डालने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन में लोगों की संख्या कुछ ही देर में बहुत ज्यादा हो गई। बवाल बढ़ते देख दो थानों की पुलिस सहित थाना प्रभारी और सीएसपी मौके पर पहुंच गए। समाजसेवी और पुलिस के अधिकारियों की समझाइश के बाद मामले को शांत किया गया
शहर काजी अहमद अली, समाज सेवी इमरान खोकर, पार्षद वसीम अली भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया एक अज्ञात लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तलाश शुरू कर दी। अब यह पता करेंगे कि इंस्टाग्राम की आईडी को असल में कौन चला रहा है? रात को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाका, सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे, औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा धक्कामुक्की भी की गई। समझाने गए शहर काजी अहमद अली को वापस भेज दिया इसके बाद युवाओं ने कमान संभाली।
धरना देने वालों की मांग की थी कि जिसने भावना आहत करने वाली पोस्ट की है उसके मकान को तोड़ा जाए। देर तक इस मांग को लेकर नारेबाजी चलती रही। पुलिस के समझाने का असर भी नजर नहीं आया। एक बार तो पुलिस चौकी में अंदर तक जाने का प्रयास हुआ, हालांकि सीएसपी वारंगे, टीआई अनुराग यादव व शहर काजी अली के संयुक्क्त प्रयास के बाद युवा रोड पर ही प्रदर्शन को राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर की। इसके बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ और नारेबाजी चलती रही। बाद में समाजसेवी इमरान खोकर, पार्षद वसीम अली ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर सभी को संबोधन दिया व चक्काजाम समाप्त करने के लिए राजी किया
वही, एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी जिस पर एक समुदाय के लोग नाराज होकर शिकायत दर्ज कराने आए थे हमने लोगों को आश्वासन दिया और विवादित पोस्ट डालने वाले पर मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू