रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर दुख व्यक्त किया है. सीएम साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि चुनाव दायित्व का निर्वहन कर लौट रहे बालोद जिले के तरौद माध्यमिक शाला के शिक्षक खेलन सिंह पटेल के सड़क दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार मिला.
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को सबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि शासकीय नियमों के अनुरूप मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता समेत सभी सुविधा शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय