रायपुर
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में सीबीआई ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सप्ताहभर में सीबीआइ की टीम मामले की जांच के लिए पहुंचेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र के दौरान ईश्वर साहू और मंत्री ओपी चौधरी ने जांच की मांग की थी। राज्य की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भी भेजी गई थी।
बताते चलें कि साजा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी। आठ अप्रैल 2023 को सांप्रदायिक दंगे में एक समुदाय के लोगों ने 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को पिता और पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी।
मृतक भुनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने साजा विधानसभा से टिकट दिया था। कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को हराकर ईश्वर साहू विधायक बने हैं। विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भुनेश्वर के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में सीबीआई जांच की घोषणा की थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय