शहडोल.
जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को उस आदमखोर बाघ का रेस्क्यू कर लिया जो आए दिन ग्राम बोचरो एवं आसपास के रहवासियों के लिए खतरा बना था और उनके मवेशियों का शिकार करता था। संजय गांधी टाइगर रिजर्व के उपवन मंडल अधिकारी नरेंद्ररवि ने बताया कि शनिवार को शाम लगभग 5 बजे संजय गांधी टाइगर रिजर्व के तीन हाथियों एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम के द्वारा बाघ का रेस्क्यू किया गया है।
बाघ ब्यौहारी क्षेत्र के कई गांव में आतंक का पर्याय बन चुका था, जिससे ग्रामीणों में भय एवं का माहौल बना हुआ था।एसडीओ रवि ने बताया कि ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोइंदर बीट में बाघ का रेस्क्यू किया गया है। बाघ का मूवमेंट अधिक था लेकिन रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग किए जाने के दौरान बाग गोइंदर बीट में पाया गया जिसे टाइगर रिजर्व के तीन हाथियों की मदद से रेस्क्यू कर संजय गांधी टाइगर रिजर्व ले जाया गया है । बाघ के रेस्क्यू किए जाने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। और विभागीय अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू