लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी घटना सामने आई है. यहां घर में घुसकर एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया. घटना की जानकारी होने पर इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हुई. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया. दरअसल, चिनहट इलाके में रहने वाली 14 साल की लड़की के माता-पिता घर के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वहीं बच्ची घर पर ही थी.
जब घर पर बच्ची अकेली थी, तो उस दौरान घर के पास रहने वाले तीन युवक घर में घुस गए और बच्ची के साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जब बच्ची के माता-पिता शादी समारोह से लौटकर आए तो बच्ची ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी.
इसके बाद परिजन उसे लेकर चिनहट कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. चिनहट कोतवाली में IPC की धारा 376 डी, 452, 504, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर की गई है. पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया