रायपुर.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान जारी है। शहर के चौक चौराहों में चेकिंग पॉइंट लगा कर दोपहिया, चारपहिया जैसे सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में चुनाव सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में लगातार चेकिंग अभियान चला जा रहा है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस बल और यातायात पुलिस की ओर से निम्न स्थानों में चेकिंग पॉइंट लगाकर रात आठ बजे से लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। रात को मरीन ड्राइव, रेलवे स्टेशन के पास,अग्रसेन चौक, महादेव घाट,पचपेड़ी नाका,पठारी डीह,चांदनीडीह, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब, नगदी रकम, सोना, चांदी सहित चुनाव से संबंधित अवैध और प्रतिबंधित सामग्रियों की परिवहन को रोकने के लिए चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग करने के साथ ही शराब पीकर मोटर साइकल चलाने वाले ,स्पीड बाइकर्स ,तीन सवारी बाइक, बदमाश बाइकर्स , बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की चेकिंग की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय