नई दिल्ली
पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ में दूसरी बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की 30 अप्रैल की दोपहर को मुलाकात होगी। इस तरह भगवंत मान दूसरी बार सीएम से मिलेंगे। इससे पहले, 15 अप्रैल को दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। तब भगवंत मान ने बताया था कि उनकी मुलाकात टेलीफोन से कराई गई।
इससे पहले 15 अप्रैल को मुलाकात के बाद उन्होंने ठीक से न मिलने देने के आरोप लगाए थे। उन्हें केजरीवाल से जंगले से मुलाकात कराया गया था। भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बाहर आकर कहा कि उन्हें सिर्फ 30 मिनट के लिए मिलने दिया गया। शीशे के एक तरफ वह थे और दूसरी तरफ केजरीवाल। शीशा भी गंदा था। ऐसे में उन्हें केजरीवाल की चेहरा भी सही से दिखाई नहीं दे रहा था। टेलीफोन के जरिए उन्होंने एक दूसरे से बात की।
आतिशी ने मुलाकात न कराने पर लगाए थे आरोप
सीएम केजरीवाल से मुलाकात किए जाने को लेकर हाल ही में कई विवाद पैदा हुए थे। आतिशी को भी 24 अप्रैल को सीएम केजरीवाल से मिलना था लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया था। इस पर आप ने आरोप लगाया था कि ऐसा व्यवहार तो अंग्रेज के जमाने में भी नहीं होता था। वहीं जेल प्रशासन ने कहा कि आतिशी को 29 अप्रैल को मिलना था इसलिए सिर्फ सौरभ भारद्वाज को केजरीवाल से मिलने दिया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान