लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को महिला कैदियों को लेकर जा रही पुलिस वैन में अचानक आग लग गई। वैन के चालक, महिला कैदियों और पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह घटना राजभवन के पीछे माल एवेन्यू रोड की है। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी। आग लगने से सड़क पर हड़कंप मच गया।
अग्निशमन विभाग के अफसर राजकुमार रावत ने बताया कि प्रिजन वैन महिला कैदियों को लेकर जा रहा था। राजभवन के पास वाहन में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी महिला कैदियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जैसे ही हमें सूचना मिली, हमने तत्काल दमकल के दो वाहन भेजे और आग पर काबू पाया। वैन में नौ महिला कैदी थीं जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान