अयोध्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार अयोध्या आ रही हैं। वे रामलला के दर्शन करेंगी। आरती उतारेंगी। साथ ही कुबेर टीला जाकर शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अयोध्या पहुंचे और राम लला के दर्शन किए। देखिए वीडियो। चुनाव प्रचार के लिए बस्ती जाते समय अनुराग ठाकुर अयोध्या आए और रामलला का आशीर्वाद लिया l
4 घंटे अयोध्या में रहेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे भगवान राम की नगरी में रहेंगी। अधिकांश समय राम मंदिर में व्यतीत होगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
राम मंदिर परिसर में ही है शिव मंदिर
रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया था। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित स्मारक कुबेर टीला पर स्थित है।
राहुल गांधी के बयान पर विवाद, चंपत राय ने दिया जवाब
राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर विवाद हो गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण आमंत्रित नहीं किया गया।
इस पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जवाब दिया है। उन्होने राहुल गांधी के उस बयान को मिथ्या बताया है।
चंपत राय ने कहा, राहुल गांधी को स्मरण कराना चाहूंगा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आमंत्रित किया गया था।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान