ग्वालियर
विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में शर्मनाक घटना सामने आई है. भारत घूमने आई इटली की महिला पर्यटक के साथ 100 यूरो की ठगी हो गई. ग्वालियर का युवक 100 यूरो लेकर भाग गया. यह रुपए उन्होंने यूरो से इंडियन करेंसी करने के लिए एक्सचेंज करने के लिए दिए थे. 100 यूरो की कीमत भारतीय करेंसी में लगभग ₹9000 होती है. एलिजा ने ठगे जाने के बाद इसकी जानकारी वीडियो जारी कर दी.
ठगी की वारदात 29 अप्रैल को बताई जा रही है, लेकिन वीडियो 30 अप्रैल को सामने आया है. जानकारी के मुताबिक अब यह वीडियो खजुराहो पुलिस के पास पहुंचा है.
ऐसे दिया ठगी की वारदात को अंजाम
एलिजा ने वीडियो जारी कर बताया कि कुछ दिन पहले ग्वालियर घूमने आई थीं, उनके साथ दोस्त आंद्रे भी साथ था. ग्वालियर से खजुराहो आते समय उनकी मुलाकात ट्रेन में राघव शर्मा नाम के युवक से हुई. राघव ने विदेशी पर्यटकों को पानी बोतल खरीद कर दी और उनका विश्वास जीता लिया. इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
विदेशी करेंसी लेकर हो गया फरार
खजुराहो पहुंचने पर पर्यटक पश्चिमी मंदिर पहुंची. यहां एलिजा ने 100 यूरो निकाले और इंडियन करेंसी में बदलवाने के लिए पूछने लगीं तो उन्हीं के बीच आसपास खड़े राघव ने यूरो एक्सचेंज करने की बात कही कि लाओ मेम में इसको एक्सचेंज कर देता हूं और वह यूरो लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया.
राघव जब 1 घंटे तक वापस नहीं आया, तब एलिजा को ठगी का एहसास हो गया. इस बीच राघव का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया. वीडियो में एलिजा ने बताया कि उन्हें किसी की बात पर भरोसा नहीं हो रहा है.
नहीं दर्ज करवाई शिकायत
जब उक्त युवक एक घंटे तक वापस नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद बताने लगा तो विदेशी पर्यटकों को माजरा समझ में आया कि उनके साथ ठगी हो गई है। जानकारी लगने पर लोगों ने बमीठा, रेलवे स्टेशन, बागेश्वर धाम सहित कई जगह फरार आरोपी की तलाश की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। ठगी के शिकार उक्त पर्यटकों ने कहा कि उनकी खुद की गलती है जो उन्होंने अनजान व्यक्ति पर भरोसा जताया। वे पुलिस में शिकायत करके किसी झमेले में नहीं पड़ना चाहते।
उक्त घटना से पर्यटन व्यवसाई और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है सभी चाहते हैं कि खजुराहो आने वाले सभी देशी विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने कारगर उपाय और कार्रवाई होनी चाहिए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू