बिलासपुर.
बिलासपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दलाल समेत पांच महिलाओं समेत 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनके पास से पुलिस ने 65,000 से अधिक नगद रुपये, 26 मोबाइल और कार समेत आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त कीं। पकड़ी गई महिलाएं ज्यातर दूसरे राज्य की बताई जा रही हैं।
दरअसल सकरी थाना क्षेत्र के अमीरी में बीते कुछ समय से किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। सकरी पुलिस की छापामारे के बाद देह व्यापार से जुडे़ बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो सकरी पुलिस को सूचना मिली कि अमेरी व आसमा सिटी में काफी दिनों से सेक्स रैकेट का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर सकरी पुलिस ने अलग-अलग टीम बना कर सकरी स्थित आसमा सिटी व अमेरी के कुछ स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान घटना स्थल से अलग-अलग जगहों से पांच महिलाएं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय