कोरबा.
रिटायर्ड आईएफएस राकेश चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान राकेश चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ली। मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस एक डूबती नाव है, जिसे छोड़कर सभी भागना चाहते हैं कांग्रेस के जो अच्छे लोग हैं वह वापस भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी और लखनलाल देवांगन समेत भाजपा के बड़े नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। हालाँकि इस दौरान अमित शाह कटघोरा नहीं पहुंचे थे। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के सेवानिवृत्त अफसर राकेश चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक भी रह चुके हैं। 1985 बैच के IFS अफसर रहे राकेश चतुर्वेदी 2022 सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके ठीक दो महीने बाद तत्कालीन भूपेश सरकार ने पोस्ट रिटायरमेंट ज्वाइनिंग देते हुए छत्तीगसढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। इस पद पर उनकी नियुक्ति तीन सालो के लिए की गई थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय