August 24, 2026

C Voter का आया Survey, जानें छत्तीसगढ़ क्या है समीकरण?

रायपुर. छत्तीसगढ़ में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते दिनों उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ सूबे में राजनीतिक पारा गरमा गया है। राज्य में क्या कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी या भाजपा का कमल खिलेगा? इसे लेकर एक सर्वे किया गया है। सर्वे में हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं…

किसकी बनेगी सरकार?
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक, 90 सीटों में से कांग्रेस बाजी मारती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को 48-54 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में कांग्रेस ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में 46 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। वहीं भाजपा के खाते में 35-41 सीटें आ सकती हैं। सर्वे में यह बताया गया है कि 0-3 सीटें अन्य के खातें में जा सकती हैं।  

 

You may have missed