बालोद.
बालोद जिले में तेंदू पत्ता तोड़ने गए युवक पर एक साथ दो भालुओं ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आपातकालीन वाहन से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कांडे का है। घायल युवक का नाम महेंद्र नेताम बताया जा रहा है।
महेंद्र नेम तेंदू पत्ता तोड़ने गांव के पास जंगलों में गया था। जहां पर दो जंगली भालू ने उसे पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल में घायल महेंद्र नेम का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस सहित वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे हुए हैं। बता दें कि युवक का शरीर खून से लथपथ हो चुका है और भालू के पंजे के कारण उसकी आंखें भी नजर नहीं आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय