पंजाब
पॉलीवुड के मशहूर सिंगर मास्टर सलीम के ऑफिस में चोरी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात काली एक्टिवा पर सवार होकर आए दो युवकों ने ऑफिस के ताले तोड़ दिए और अंदर से लॉकर व इनवर्टर चोरी कर फरार हो गए। चोरी करने आए आरोपी गली में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गए। चोरों ने कार्यालय में लगे कैमरे को तोड़ दिया।
चोरी की शिकायत थाना 6 पुलिस को दे दी गई है। इस घटना की जानकारी का पता उस समय लगा जब ऑफिस में काम करने वाला मनी नामक युवक सुबह दफ्तर पहुंचा। कार्यालय में कार्यरत मनी ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 9 बजे कार्यालय आया था। तभी उसने देखा कि ऑफिस का दरवाजा पहले से ही खुला था।
ताला टूट कर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि जब वह अंदर गए तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर से मास्टर सलीम का लॉकर और इनवर्टर गायब था, जिसके बाद उसने चोरी की सूचना मास्टर सलीम और उसके साथियों को दी।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन