वाराणसी (उप्र).
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शहर इकाई के अध्यक्ष विद्यासागर राय ने रविवार को यह जानकारी दी। राय ने बताया कि मोदी 13 मई को निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो करेंगे और इसकी तैयारी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘रोड शो का मार्ग तय कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को वाराणसी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।’’ कांग्रेस ने वाराणसी से अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। वाराणसी में आम चुनाव के सातवें और आखिरी दौर में एक जून को मतदान होगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान