October 25, 2026

कलेक्टर भूरे ने किया राजधानी के रामनगर का दौरा, डेंगू तथा अन्य बीमारियों से बचने के बताए प्रभावी तरीके

रायपुर

कलेक्टर डॉक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे ने राजधानी के रामनगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने बस्तियों के अंदरूनी क्षेत्रो का दौरा कर सफाई सहित अन्य व्ययस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर डॉक्टर भूरे ने बस्ती में जाकर नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने बस्ती के घरों में कूलर सहित अन्य पानी के जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया और जमे हुए पानी को फेंकने का निर्देश दिया।

डॉ. भूरे ने कहा कि अपने आसपास पानी जमा न होने दे। विशेषकर कूलर का पानी नियमित रूप से खाली करें, यह डेंगू के लार्वा पनपने की अनुकूल जगह है। पानी फेंक देने से लार्वा नहीं पनप पाएगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मितानिनों की बैठक लें ओर उन्हें घर-घर जाकर जाकर लोगों से संपर्क करें और जिन लोगों में बुखार इत्यादि के लक्षण हो उनका डेंगू परीक्षण करें।
साथ ही वे उन घरों में डेंगू फ्लॉस दवाई प्रदान करे, जिसका वे लिक्विड बनाकर कुलर तथा एकत्र पानी में डाल सके। यदि कोई डेंगू पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे डॉक्टर के पास या नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाएं। दवाईयां लेकर उनका ईलाज करें और सावधानी बरते। सही समय पर इलाज कराएं और दवाईयां लें। इसके ताजा भोजन ग्रहण करें, साफ सुथरा रहें। मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed