जगदलपुर.
फॉरेस्ट विभाग के कार्यालय को सोमवार को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से डीएफओ समेत ऑफिस के अधिकारी कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। दरअसल वर्ष 2021 में फॉरेस्ट विभाग की एक गाड़ी से भनपुरी निवासी कमल कश्यप की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी सरोज कश्यप ने क्षतिपूर्ति प्राप्ति के लिए फॉरेस्ट विभाग के खिलाफ जगदलपुर न्यायालय में दावा पेश किया था।
न्यायालीन प्रकिया के दौरान फरवरी 2023 में कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन/ फारेस्ट विभाग को मृतक के परिजनों को 1 करोड़ 84 लाख रुपये और ब्याज देने का आदेश दिया। आदेश जारी होने के बाद आज दिनांक तक मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली, जिसके बाद न्यायालय ने फॉरेस्ट विभाग के ऑफिस की कुर्की का आदेश जारी किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय